फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीक्षांत समारोह में 148 विद्यार्थियों को मिला डिप्लोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस (एनएसबी) में शनिवार को चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त विभिन्न पाठ्यक्रमों के 148 विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने की। इस अवसर पर एनटीपीसी एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल कुमार जादली, गवर्निंग कमेटी की चेयरपर्सन रचना सिंह भाल और कार्यवाहक निदेशक डॉ. आर. गोपीचंद्रन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें