फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनी अरजिया हमार छठी मैया...

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनी अरजिया हमार छठी मैया...
विज्ञापन

गुरुग्राम। ‘दर्शन दीहीं हे आदित देव’ ‘सुनी अरजिया हमार छठी मैया’, ‘जल्दी जल्दी उगी हे सूरज देव’ आदि गीतों के साथ बुधवार सुबह व्रतधारियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया। शीतला माता मंदिर, सेक्टर-56, सेक्टर-15, न्यू पालम विहार, सेक्टर-45, कादीपुर सामुदायिक भवन, सूरत नगर, मारुति कुंज, चक्करपुर आदि घाटों पर तड़के चार बजे से भीड़ उमड़ने लगी थी। घाट घी, धूप व अगरबत्ती से सुगंधित हो उठे। व्रतियों ने सुबह स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार सुबह बदली छाए होने की वजह से सूर्य देव कुछ देरी से नजर आए।

राजेंद्र पार्क में छठ पूजा का समापन
राजेंद्र पार्क में महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामना मांगी। यहां आसपास के साथ ही बाहर के लोग भी पूजा करने के लिए पहुंचे। इसके बाद घाट पर उपस्थित सभी लोगों को छठी माता का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कन्हई गांव में भी अर्घ्य देने वालों की भीड़ उमड़ी। पूजा का आयोजन छठ पूजा समिति कन्हई गांव की ओर से किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष रमन, दीपक श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, दीपक वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से पंडालों में भरा पानी
मंगलवार रात से शुरू बारिश के कारण छठ पूजा के लिए बनाए गए पंडालों में पानी भर गया। इसके कारण पूजा समितियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छठ पूजा समिति की ओर से पंडाल को बारिश से बचाने की व्यवस्था नहीं की गई थी, लेकिन पंडाल में लगी कालीन, भगवान की मूर्ति भीग गई। इसके अलावा रात भर चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बारिश के कारण नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें