फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल की युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल की युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम। कैथल की युवती से गुरुग्राम में दुष्कर्म करने का मामला डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है। यह मामला कैथल से प्राप्त जीरो एफआईआर पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कैथल निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि वह करीब दो महीने पहले गुरुग्राम में कोचिंग लेने के लिए गई थी। यहां उसकी दोस्ती दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी कुसुम व ज्योति से हुई थी। दोनों के माध्यम से उसकी दोस्ती महेंद्रगढ़ निवासी विक्रम उर्फ सचिन व महेंद्रगढ़ निवासी वासुदेव से हो गई थी। आरोप है कि करीब दो महीने पहले वह अपने गांव आ गई थी। गांव से वापस जब गुरुग्राम लौटी, तो विक्रम उर्फ सचिन उसे डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में ले गया। यहां उसे चाय मेें नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान पीड़िता की वीडियो भी बनाई। इसी वीडियो के जरिये आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और 18 जुलाई को विक्रम उसे महेंद्रगढ़ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पूरी साजिश में कुसुम, ज्योति व वासुदेव ने साथ दिया। कैथल पुलिस ने शिकायत पर 30 सितंबर को जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए गुरुग्राम भेज दिया था। शुक्रवार को जीरो एफआईआर प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें