फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित-----------
विज्ञापन


पानी का कनेक्शन दिया नहीं
प्राधिकरण ने बिल थमाया
- नौ औद्योगिक इकाइयों से 23 साल से हो रही वसूली, शिकायत पर नहीं निकला हल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नौ औद्योगिक इकाइयों से बिना पानी सप्लाई के ही 23 सालों से बिल की वसूली की जा रही है। उद्यमियों ने इस मामले से बार-बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, पर कोई हल नहीं निकला। यहां प्राधिकरण ने पानी सप्लाई की लाइन तक नहीं बिछाई है।
विज्ञापन

एमएसएमई अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा का कहना है कि औद्योगिक सेक्टर-1 से 11 में करीब 4500 भूखंड उद्यमियों को आवंटित किए गए थे। एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज लेकर यहां पानी-सीवर की लाइन डाली गईं। सेक्टर-10 के ए ब्लाक की नौ औद्योगिक इकाइयां आज भी पानी सप्लाई से वंचित हैं। यहां सभी भूखंडों का आवंटन 1985 में किया गया था। वर्ष 1995 तक प्राधिकरण की ओर से पानी की सप्लाई दी जा रही थी। अतिक्रमण के कारण सड़क 18 से 15 मीटर चौड़ी रह गई। पानी सप्लाई की लाइन बंद हो गई। ऐसे में कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की गई कि पानी सप्लाई नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। सुरेंद्र का कहना है कि पानी सप्लाई की मांग को लेकर उद्यमी सालों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। लिहाजा इस मामले की लिखित शिकायत उद्यमियों ने एमएसएमई इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन नोएडा के माध्यम से प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजी है। पानी का बिल लेने के बाद पानी की सप्लाई कराने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें