प्राधिकरण ने ठेकेदार पर लगाया एक लाख का जुर्माना
नोएडा। एनजीटी के मानकों के उल्लंघन के आरोप में ठेकेदार पर नोएडा प्राधिकरण ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार ने बीच सड़क पर मिट्टी डाल रखी थी। इस वजह से प्रदूषण हो रहा था। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी के मुताबिक सेक्टर-62-63 के बीच की सड़क पर खुले में मिट्टी का ढेर लगा दिया था। इस वजह से प्रदूषण हो रहा था। इससे पहले भी संबंधित ठेकेदार को कई बार चेतावनी दी गई थी। रविवार को उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण का साफ कहना है कि किसी भी ठेकेदार ने अगर एनजीटी के नियमों को नहीं माना और गाइडलाइंस का उल्लंघन किया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई होगी। ब्यूरो