फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज वन सीबीएसई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेज वन
विज्ञापन

-------
सीबीएसई पेपर लीक में केंद्र
अधीक्षक समेत तीन गिरफ्तार

- हिमाचल प्रदेश से तीन दिन पहले लीक हुआ था 12वीं अर्थशास्त्र का पर्चा
- अपनी एक छात्रा की मदद करने के लिए अधीक्षक ने ही लीक किया था पेपर
- इसके बाद केंद्र अधीक्षक ने चंडीगढ़ की एक रिश्तेदार को भेज दिया पेपर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/ऊना।
सीबीएसई के 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर लीक की गुत्थी को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पर्चा 26 मार्च को परीक्षा से तीन दिन पहले हिमाचल प्रदेश के ऊना से लीक हुआ था। पुलिस ने वहां के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के अर्थशास्त्र के शिक्षक राकेश शर्मा, क्लर्क अमित शर्मा और चपरासी अशोक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। अब तक की पूछताछ में पैसे के लिए पेपर लीक करने की बात सामने नहीं आई है। राकेश ने बताया है कि उसने अपनी एक छात्रा की मदद करने के लिए पेपर लीक किया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त आरपी उपाध्याय ने बताया कि सीबीएसई मुख्यालय में 26 मार्च को अर्थशास्त्र की परीक्षा से एक दिन पहले एक लिफाफा आया था। इसमें अर्थशास्त्र के पेपर की हाथ से लिखी हुई चार इमेज थीं। सीबीएसई की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एसआईटी गठित कर इसकी जांच शुरू की, जो करनाल व चंडीगढ़ समेत कई शहरों से होते हुए ऊना पहुंची। यहां से पुलिस ने डीएवी स्कूल के शिक्षक राकेश शर्मा को पकड़ा। उसने बताया कि वह ऊना के पेखुबेला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का केंद्र अधीक्षक है। इस सेंटर के अंदर तीन स्कूल आते हैं। उसकी ड्यूटी ऊना स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से पेपर लेकर केंद्र तक पहुंचाने व परीक्षा कराने थी।
और पेपर लीक करने की भी आशंका
आशंका है कि आरोपियों ने और भी पेपर लीक किए हों। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि आरोपियों को पिछली रात ही गिरफ्तार किया गया है। अन्य पेपर लीक करने को लेकर भी इनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के बवाना से दो टीचरों रिषभ एवं रोहित समेत तीन लोगों को 1 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

---------

ऐसे लीक किया
राकेश शर्मा 23 मार्च को ऊना स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कंप्यूटर साइंस का पेपर लेने गया था। तभी उसने अर्थशास्त्र के पेपर का एक बंडल निकाल लिया था। बैंक से बाहर आकर बंडल से एक पेपर निकाल लिया। और इसकी फोटो खींचकर अपनी एक छात्रा को भेज दिया। इसी तरह ये पेपर लीक हो गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें