फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
(कैप्शन : जाधव के परिवार के साथ बदसलूकी के खिलाफ वाशिंगटन में पाक के खिलाफ हुआ प्रदर्शन।)
विज्ञापन

-------------
अमेरिका में गूंजा चप्पल चोर पाकिस्तान का नारा

कुलभूषण जाधव मां-पत्नी से हुए बर्ताव के विरोध में अमेरिका के पाक दूतावास पर प्रदर्शन

- प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी दूतावास को अपने पुराने जूते-चप्पल भी दान में दिए

एजेंसी

वाशिंगटन। पाक जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मिलने हाल ही में इस्लामाबाद आई उनकी मां और पत्नी के साथ किए गए अमानवीय बर्ताव के खिलाफ भारतीय मूल के अमेरिकियों, अफगान और बलोच नागरिकों ने प्रदर्शन किया। अमेरिका के पाकिस्तानी दूतावास पर ये प्रदर्शनकारी हाथों में चप्पल चोर पाकिस्तान वाले पोस्टर भी लिए दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों ने जाधव परिवार के साथ एकजुटता दिखाते हुए दूतावास को अपने पुराने जूते भी दान में दे दिए।
प्रदर्शनकारियों का यह प्रदर्शन इस्लामाबाद यात्रा के दौरान जाधव की पत्नी की जूतियां सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उतरवाने के विरोध में था। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका स्थित पाक दूतावास को अपने पुराने जूते दान में दे दिए। वे अपने साथ पुरानी चप्पलें लेकर भी आए थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान ने जब जाधव की पत्नी की चप्पल उस वक्त चुराई थीं जब वह संकट में थीं, ऐसे में उम्मीद है कि पाकिस्तान इन चप्पलों का इस्तेमाल कर सकेगा। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि जाधव के परिवार के साथ किए गए बर्ताव से पाक की संकीर्ण सोच का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में स्थानीय हिंदू नेता कृष्णा गुडिपति ने कहा कि पाक ने कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ जो बर्ताव किया वह मानवीयता का मजाक है। जाधव की पत्नी की बिंदी, मंगलसूत्र व कपड़े उतरवाकर और चप्पल वापस न करके उसने भारत की एक पतिव्रता स्त्री के साथ गलत व्यवहार किया है। पिछले साल 25 दिसंबर को कुलभूषण जाधव की मां व पत्नी के साथ इस्लामाबाद में हुई मुलाकात में भी पाक ने इंटरकॉम पर बातचीत के दौरान उन्हें परेशान किया। पाक ने कहा था कि उसने जाधव की पत्नी की जूतियां फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी है, ताकि उनमें पाई गई कथित संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। हालांकि बाद में उसमें कुछ नहीं निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें