फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात फर्जी मुठभेड़ के आरोपी पुलिस अधिकारियों ने दिया इस्तीफा-Business

विज्ञापन
विज्ञापन
इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ के आरोपी
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

- सेवानिवृति के बाद एन के अमीन और तरुण बरोट की हुई थी पुन: नियुक्ति
एजेंसी
अहमदाबाद। गुजरात के चर्चित सोहराबुद्दीन और इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ के आरोपी दो पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। गुजरात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एनके अमीन और तरुण बरोट ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पद छोड़ने संबंधी हलफनामा देने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

पिछले साल अगस्त में पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने वाले अमीन को पुन: तापी जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। वहीं बरोट को सेवानिवृत्ति के बाद पिछले साल अक्तूबर में पश्चिम रेलवे के पुलिस उपाधीक्षक के रूप में नियुक्ति दी गई थी। अमीन ने सोहराबुद्दीन और इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में मुकदमे का सामना किया, जबकि बरोट इशरत जहां और सादिक जमाल मुठभेड़ मामले में आरोपी थे। अमीन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे को देखते हुए प्रदेश सरकार को किसी शर्मिंदगी से बचाने के लिए उन्होंने और बरोट ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस्तीफा देने के लिए कहे जाने के बाद मैंने अपना इस्तीफा राज्य सरकार को भेज दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस्तीफा देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें