ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में 14 साल के किशोर के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तुगलपुर निवासी राजेश राय ने बताया कि उनका बेटा 30 मई को घर में था। उसी मकान में रहने वाले एक अन्य युवक करन पंडित ने बेटे को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बाहर बुलाया। जब बेटा बाहर पहुंचा तो करन पंडित, उसकी मां और बहन ने ईंट, पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो