फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक की टक्कर से थार सवार युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में थार कार सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ बुधवार को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डेल्टा-2 निवासी सरविन्दर कुमार ने बताया कि उनका भतीजा अभिषेक 30 मई की रात अपने एक दोस्त की सफेद रंग की थार रॉक्स कार से ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे डोमिनोज गोलचक्कर से अल्फा-1 गोलचक्कर के पास एक ट्रक गलत तरीके से चल रहा था। इसी दौरान ट्रक ने अचानक बाईं ओर कट मारा, जिससे पीछे चल रही थार कार उसकी चपेट में आ गई। हादसे में थार चालक अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि ट्रक के पीछे न तो इंडिकेटर जल रहे थे और न ही ब्रेक लाइट काम कर रही थी। ट्रक पर कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी त्रिकोण भी नहीं लगा था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें