फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे 14 पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रविवार को गौतमबुद्ध नगर में महिला व पुरुष वर्ग की अंडर-17 कैटेगरी में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 14 पहलवान प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दांव लगाएंगे। कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि वाराणसी के बनियापुर में 7 से 9 फरवरी को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रविवार को ग्रेनो के सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रायल हुए। पुरुष वर्ग में वंश, रोहन, अभय भाटी, हर्ष नागर, वंश नागर, लकी यादव, कृष्ण यादव, विशाल नागर, ऋषभ यादव, जय यादव और पीयूष यादव वहीं महिला वर्ग में रिया नागर, जाह्नवी और वंशिका नागर प्रदेशीय स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। जिला कुश्ती एसोसिएशन के संरक्षक चतर सिंह, सचिव रवि गुज्जर, सत्तन यादव, रविंदर पहलवान, वनीस प्रधान, अमित भाटी, पवन भाटी, जितेंद्र भाटी, योगी भाटी, परीक्षित नागर समेत अन्य ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें