नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए। वहीं 19 मरीज ठीक भी हुए हैं। घासेड़ा में 1, नूंह में 2, तावडू में 6, गोयला में 1, राठीवास में 1, नई में 1, सौंख में 1 और रामपुरा में 1 केस मिले हैं। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि टीम गांवों और शहरों में लगातार जांच कर रही है। मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की निगरानी जारी है। जिले में कुल 136 मरीज हैं। 987 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 833 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 18 मौतें हो चुकी है। 27553 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 27247 लोगों की निगरानी समय पूरा हो चुका है। 506 लोगों की निगरानी जारी है। 42853 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 41151 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 485 की रिपोर्ट आनी बाकी है।