नोएडा। सेक्टर-137 स्थित एक्सोटिका फ्रेस्को सोसाइटी की एओए ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 कर्मचारियों को सम्मानित किया। एओए अध्यक्ष कविता कुमार राजेश ने बताया कि द्विवार्षिक स्टाफ रिवार्ड्स और रिकग्निशन समारोह के दौरान सुरक्षा, हाउसकीपिंग, प्लंबिंग समेत अन्य तकनीकी कार्यों से जुड़े सदस्यों को सम्मानित किया गया। एओए महासचिव सुरोजित दास गुप्ता ने बताया कि मेंटेनेंस ऑफिस के पास वॉल ऑफ फेम स्थापित किया गया है। ब्यूरो