फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठेकेदार के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र के आरएंडआर काॅलोनी में ठेकेदार के घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। काॅलोनी निवासी संजीव ने बताया कि वह ठेकेदार हैं। नगर पंचायत में उनका काम चलता है। 28 मार्च को उनका परिवार बाहर गया था। उनके परिवार के बुजुर्ग ग्रेटर नोएडा में एक अस्पताल में भर्ती हैं तो वह सभी उन्हें देखने के लिए गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस के आने के बाद ही घर के अंदर गए। संजीव ने बताया कि उनके घर के अंदर रखे लगभग 92 हजार रुपये और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें