बंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत
तावडू। उपमंडल में सोमवार शाम हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। शाम 4 बजे अचानक आंधी के साथ आई बूंदाबांदी से इलाके का तापमान सामान्य हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से इलाके में चिलचिलाती धूप एवं लू के थपेड़ों से लोग बेचैनी महसूस कर रहे थे। रविवार को ही मौसम खुशनुमा था लेकिन सोमवार सुबह से बादल छाये रहे। वहीं तेज आंधी के कारण इलाके की बिजली गुल हो गई। कुछ जगह पर बिजली के तार व पेड़ टूटने की खबर भी मिली है। प्रभावित फीडरों की बिजली को सुचारू करने में लाईनमैन जुटे थे।