मतदान के दिन रहेगा अवकाश
नूंह। जिले में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उस दिन छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन जिले के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक केंद्रों, दुकानों आदि सभी निकायों में कार्यरत कर्मियों व श्रमिकों को अवकाश देने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस अवकाश के लिए किसी भी कर्मचारी अथवा श्रमिक का वेतन नहीं काटा जाएगा। यह जानकारी नूंह के जिल निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज कुमार ने दी।