फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 1 रुपये में शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सिर्फ 1 रुपये में शादी, पढ़ाई पर खर्च करेंगे पैसा’
विज्ञापन

नोएडा। शादी में शान शौकत के खूब चर्चे होेते रहते हैं। कोई हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने जाता है तो कहीं शादी में करोड़ों की नकदी, लक्जरी गाड़ी और ज्वलैरी समेत कीमती सामान तोहफे में दिया जाता है। लेकिन जिले के दो परिवार ऐसे भी हैं जिन्होंने शगुन के रूप में सिर्फ 1 रुपये में ही पूरी शादी की। दोनों परिवारों ने फैसला किया कि जो धन दहेज में बचा है, उससे बच्चों की पढ़ाई और करियर पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

समाजसेवी संजीव त्यागी ने बताया कि मकौड़ा निवासी ओमवीर भाटी के बेटे राज की शादी बरौला निवासी राजेंद्र चौधरी की बेटी सौरभि से हुई है। दोनों परिवार पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर के परिचित हैं। पूर्व विधायक ने जब यह बात रखी कि दोनों परिवार आर्थिक रूप से संपन्न हैं। लड़की और लड़का दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। शादी में पैसे की बर्बादी नहीं होनी चाहिए, क्यों न शगुन के रूप में सिर्फ 1 रुपये में रिश्ता हो। इस पर दोनों परिवार सहमत हो गए और 15 दिसंबर को शादी की सभी रस्में बिना दहेज के ही पूरी हो गईं। गौरतलब है कि पूर्व विधायक ने भी अपनी बेटी कीशादी बिना दहेज की करके गुर्जर समाज में अच्छा संदेश दिया था। तब से ही वह जहां भी जाते हैं तो दहेज न लेने-देने की बात करते हैं। हालांकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुछ संगठन गुर्जर बिरादरी में बिना दहेज की शादी के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें