फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के मानकों के उल्लंघन में अब तक 4.51 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी के मानकों के उल्लंघन में अब 4.51 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग एजेंसियों व कंपनियों पर एनजीटी के मानकों के उल्लंघन में अब तक 4.51 करोड़ रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। वहीं पॉलिथीन उपयोग की रोकथाम की दिशा में कवायद करते हुए उपयोग पर 12.38 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। यह जुर्माना आदेश मिलने के बाद से अब तक किया गया है। एनजीटी के मानकों के उल्लंघन के तहत अब तक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्क पर 2.15 करोड़, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और कूड़ा जलाने पर 12.74 लाख, हॉट मिक्स प्लांट पर 2.10 करोड़ और पॉलिथीन उपयोग पर 12.38 लाख का जुर्माना लगाया है।
जुर्माने की राशि को वसूल करने के बाद उसे एनजीटी के खाते में जमा करने थे। इस कड़ी में अब तक 1.97 करोड़ रुपये की राशि एनजीटी के खाते में जमा कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


1.88 लाख पौधरोपण का काम पूरा
प्रदूषण की रोकथाम के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में पौधरोपण अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 1.88 लाख पौधे लगाए गए हैं। जारी वित्तीय वर्ष में 463964 पौधे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें