फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बयानबाजों पर लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड--
विज्ञापन

अपने बयानबाजों पर लगाम लगाएगी कांग्रेस

प्वाइंटर---
- संदीप दीक्षित और मणिशंकर अय्यर के मामले ने बढ़ाई मुसीबत
- पार्टी इस संबंध में जारी करेगी दिशा-निर्देश

अनूप वाजपेयी
नई दिल्ली। कांग्रेस अपने बयानबाज नेताओं की लगाम कसेगी। इसके लिए पार्टी नीति बना रही है ताकि पार्टी की फजीहत न हो और स्पष्टीकरण न देना पड़े। पार्टी के अधिकृत प्रवक्ताओं और नेताओं के अलावा अगर कोई भी नेता अपनी बात मीडिया में या सार्वजनिक तौर रखता है तो उसे ये साफ करना होगा कि ये उसकी निजी राय या सोच है। हाल की कुछ घटनाओं और बयानों से मुश्किल में पड़ी पार्टी को लगातार सफाई देनी पड़ी है। पार्टी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगी। इसके तहत लगातार विवादित बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकेगी।
पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के आर्मी चीफ के खिलाफ आए बयान को पार्टी आलाकमान ने गंभीरता से लिया है। उनके बयान के बाद पार्टी फिर से विवादों और लोगों के निशाने पर आई आ गई है। पार्टी नेतृत्व के दबाव के बाद ही संदीप दीक्षित अपने बयान से पीछे हटे और मामले का पटाक्षेप पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को करना पड़ा। इसी प्रकार हाल ही में मणिशंकर अय्यर की हुर्रियत नेताओं से मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्पष्ट करना पड़ा था कि किसी भी नेता को हुर्रियत से बातचीत के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मंदसौर मामले में कांग्रेस विधायक का उत्तेजित करने वाला वीडियो, केरल में युवा नेता का बीफ मामले में प्रदर्शन और संदीप दीक्षित के बयान को लेकर नाराज हैं। इसी को ध्यान में रखकर नीति बनाई जा रही है जिसमें पार्टी का पक्ष अधिकृत लोग ही रख सकेंगे। मीडिया विभाग और पार्टी के अधिकृत प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि किसी भी मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें