फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्तरांचल विवि के 13 शिक्षक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तरांचल विवि के 13 शिक्षक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कहा कि स्टैनफोर्ड विवि की ओर से विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची तैयार की गई है। यह रैंकिंग स्कोपस डेटाबेस से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित होती है और उन वैज्ञानिकों को उजागर करती है जिनका काम विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि प्रो. धर्म बुद्धि 2021 से लगातार पांचवीं बार इस सूची में शामिल हुए है। इसके अलावा प्रो. राजेश सिंह, प्रो. अनीता गहलोत, डॉ. कपिल जोशी, डॉ. मनवीर सिंह सहित अन्य शिक्षक शामिल है। उपाध्यक्ष अंकित जोशी ने कहा कि ये उपलब्धि संकाय सदस्यों की प्रतिबद्धता, ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान बताती है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें