फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दून में 12 निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत 12 निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन बुधवार को किया गया। इन शिविरों में कुल 15461 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच और सेवाओं का लाभ लिया। आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में आयोजित इन शिविरों ने क्षेत्रीय लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, मुख कैंसर, किशोरी स्वास्थ्य परामर्श, अनीमिया जांच समेत अन्य जांचे की गईं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी शिविरों में भाग लिया। 40 ग्राम पंचायत सदस्यों और 21 पार्षदों ने इन शिविरों में भाग लिया और स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य जांच और सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें