फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 और लोग संक्रमित मिले, 8 मरीज स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 13 नए मामले मिले हैं। वहीं 8 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तावडू में 6, निजामपुर में 1, राठीवास में 1, संगेल में 1, जौरासी में 1, दिहाना में 1, बड़कली में 1 और देवला गांव में 1 केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। जिले में कोरोना के 87 मरीज हैं। कुल 1086 मामले सामने आए हैं। इनमें से 978 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 28576 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 27155 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1421 की निगरानी जारी है। 56592 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 54474 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है। 731 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें