फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 68 गर्भवतियों की जांच में 13 उच्च जोखिम वाली

Sat, 25 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 68 गर्भवतियों को चिकित्सीय इलाज और परामर्श दिया गया। इसमें से 13 गर्भवतियों में उच्च जोखिम के लक्षण पाए गए, 21 गर्भवतियों में खून की कमी होने के कारण आयरन-शुक्रोज की डोज दी गई।
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, फीटस के बेड़े होने, गंभीर एनिमिया, प्लेसेंटा का विकृत व नीचे होने से गर्भवतियों में जान का खतरा बना रहता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान सोनोग्राफी तथा चिकित्सीय परामर्श व इलाज बहुत जरूरी है। गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में उच्च जोखिम वाले खतरे के लक्षण की पहचान जरूरी है, जिससे समय से चिकित्सीय प्रबंधन से जच्चा व बच्चा दोनों को सुरक्षित किया जा सकता है। इस दौरान डॉ. पीएन पटेल, डॉ. अनवरुद्दीन, विनय कुमार भारती, ज्योति, प्रेम कुमार त्रिपाठी, रुपम पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें