फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बहादराबाद ब्लॉक के खिलाड़ियों ने किया जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में आयोजित 12 वीं प्रदेशस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार के बहादराबाद विकासखंड के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने दो गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल के साथ हरिद्वार का नाम रोशन किया।
विज्ञापन




मंगलवार को आयोजित प्रतिस्पर्धा में तेज रफ्तार से अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए 200 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय दादूपुर गोविंदपुर की छात्रा सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। राष्ट्रीय कन्या जूनियर हाई स्कूल बोंगला की छात्रा तनु ने ऊंची कूद में गोल्ड मेडल झटका। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर बहादराबाद के छात्र दीशु ने 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौर ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें