नोएडा। सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब दक्षिण और रोटरी क्लब सफदरजंग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 126 बालिकाओं का सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। चिकित्सकों ने अभिभावकों को टीके की सुरक्षा, प्रभावशीलता और संभावित सामान्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ. छाया जैन, दीप्ति, शालू, रजनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो