नोएडा। महामाया बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं में दाखिले के लिए पहले चरण में 125 छात्रों ने परीक्षा दी। दूसरे चरण की परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक चली।11 वीं कक्षा में 160 सीटें हैं। उप प्रधानाचार्य डा. छाया जैन ने बताया परीक्षा का परिणाम 8 मई को घोषित होगा। स्कूल में ह्यूमैनेटीज, कामर्स और साइंस के चार सेक्शन हैं, प्रत्येक में 40-40 सीटें हैं। इसमें से 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके 80 छात्र स्कूल के थे और अन्य 45 बाहर से छात्रों ने आवेदन किया था।