ग्रेटर नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने छात्रों को छह मई तक शैक्षिक विवरण में त्रुटि सुधार का मौका दिया है। यूपी बोर्ड का परिणाम आने के बाद जल्द ही अंकपत्र का वितरण भी शुरू होना है। ऐसे में शैक्षिक विवरण में सुधार के लिए परिषद ने पांचवीं और अंतिम बार अवसर प्रदान किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र सह अंकपत्र में नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, फोटो आदि में सुधार कर सकते हैं। छात्र विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से सुधार कर सकेंगे। ब्यूरो