नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस व अपराध शाखा का प्रतिबंधित पटाखों के भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान जारी है। बुधवार को अपराध शाखा ने 122 किलो पटाखे जब्त कर विवेक (21) को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह ने बताया कि पश्चिमी ज्योति नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर विवेक को दबोच लिया। वह अपनी किराने की दुकान में पटाखों की जमाखोरी कर रहा था। आरोपी मोबाइल पर ऑर्डर लेकर पटाखे बेच रहा था। आरोपी पश्चिम ज्योति नगर स्थित आवास के भूतल पर दुकान चलाता है। ब्यूरो