फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: छात्रावास में मिली अनियमितताएं, फटकार लगाई
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित महिला छात्रावास की व्यवस्था देखने के लिए बुधवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में मिली अनियमितताओं को सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्राओं से भी बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान किचन में गंदगी मिलने पर फटकार भी लगाई। फूड विभाग का लाइसेंस मांगा तो संचालक उसे नहीं दिखा पाया। विमला ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि छात्राओं को सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। अक्तूबर से इस छात्रावास का संचालन एक निजी संस्था कर रही है। इससे पहले महिला कल्याण विभाग की देखरेख में इसका संचालन हो रहा था। अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए यह छात्रावास बनवाया गया था, बाद में सामान्य श्रेणी की छात्राओं के रहने की भी व्यवस्था चालू कर दी गई थी। निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने, सभी ढंग से रखरखाव न करने के लिए जवाब भी मांगा गया। मालूम हो कि छात्रावास का निर्माण प्राधिकरण ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें