फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-62 में सड़कों पर कूड़े का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 के शताब्दी रेल विहार और दूरसंचार एपीपीटी के बीच पार्क का बुरा हाल है। लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। कई बार शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। पार्क में बनी बेंच पूरी तरह से टूट चुकी हैं। अध्यक्ष रतन चौगत ने बताया कि सड़कों के किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। आने जाने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। सोसायटी का सारा कूड़ा सड़कों पर फेंका जा रहा है। जिससे मच्छर व बीमारियां पैदा हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री, विधायक व प्राधिकरण से शिकायत की गई है लेकिन अब तक कदम नहीं उठाए गए हैं।

फोटो
सड़कें टूटीं, हादसे की आशंका
नोएडा। शहर में जगह-जगह गड्ढों और खराब सड़कों से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इससे गाड़ियां भी डैमेज हो रही हैं। हादसे की भी आशंका बनी हुई है। गांव से लेकर सेक्टर की सड़कें खराब हैं। लोग पैदल भी नहीं चल सकते। सेक्टर-70 की सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी है। हमेशा पानी भरा रहता है। निवासी ऋषभ ने बताया कि कच्ची सड़क होने की वजह से रोजाना घटनाएं होती रहती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती से परेशानी
नोएडा। सेक्टर-31 में बिजली की समस्या बढ़ती ही जा रही है। कभी बिजली गुल रहती है तो कभी वोल्टेज लो रहता है। इससे सेक्टर के लोगों को दिक्कत हो रही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि बिजली विभाग से शिकायत की गई है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में बिना बिजली के रहना दूभर हो गया है। जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को सेक्टर-31 स्थित बी ब्लॉक में फॉगिंग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें