फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को चुन-चुन जैल की सलाखों के पीछे भेज कर मेवात को अपराधमुक्त बनाया जाऐगा: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह में मेवात पुलिस ने 6 इनामी बदमाशों सहित 27 अपराधी पकडे़
विज्ञापन

-गोकशी के 127 मामले किए गए दर्ज, 80 से ज्यादा अपराधियों की हुई धरपकड़
-मेवात पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन ने पेश किया छह माह का लेखाजोखा
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। मेवात पुलिस ने पिछले 6 महिने में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में काफी हद तक सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा समय-सयम पर चलाए गए अभियानों से 80 से ज्यादा अपराधियों की धरपकड़ की गई है, वहीं मेवात में काफी हद तक गोहत्या पर ही अंकुश लगा है। शुक्रवार को मेवात पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन ने पत्रकारवार्ता में 6 महिने का लेखाजोखा पेश किया।
जिला पुलिस कप्तान नजनीन भसीन ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2018 में जिला पुलिस ने 21 ऐसे कुख्यात अपराधियों को पकड़ा है, जिन पर पांच या उससे अधिक मामले दर्ज थे। इसके अतिरिक्त 6 अपराधी ऐसे भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके ऊपर हजारों रुपये का इनाम घोषित था। मेवात में पुलिस व आमजन के लिए सिरदर्द बने हुए ये बदमाश आजकल जेल में हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला पुलिस ने गोकशी के 127 मामले दर्ज करते हुए 690 किलो गोमांस, 1315 खाल, 54 वाहन, 278 गाय, 163 बछड़े व 209 बैल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा गोकशी में संलिप्त 80 अपराधियों को पकड़कर माफिया गिरोह की कमर तोड़ी गई है।
जुआ अधिनियम के तहत 80 मामले दर्ज किए गए, जिनसे 3,63,284 रुपये बरामद किए गए और 161 अपराधियों को भी पकड़ा गया। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 53 अभियोग अंकित करते हुए 1590 देसी शराब की बोतल 2040 अंग्रेजी बोतल शराब में 368 बीयर की बोतल भी बरामद की है।
शस्त्र अधिनियम के तहत 19 मुकदमें दर्ज किए गए हैं, जिनसें 19 देश पिस्टल, 39 गोल बरामद हुई। वाहन चोरी में 34 मोटरसाइकल, एक ट्रक, एक कार, एक टाटा 407, एक ऑटो बरामद किया है। इस दौरान लूट के आठ, डकैती के 43, स्नैचरों के 39 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
अपराधी किस्म के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। जिसके लिए उन्होंने अपने कार्यालय में बैल व कंविकशन रजिस्टर भी स्पेशल अपराधियों को सजा दिलाने के लिए लगाए हुए हैं। इस रजिस्टर की मॉनीटरिंग वह खुद करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वहीं थानों में महिला, बच्चों और कमजोर तबके के आने वाले पीड़ित लोगों को समय पर न्याय मिले, इसके सख्त निर्देश दिए हुए हैं।

फोटो--पत्रकारों को जानकारी देती मेवात पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें