फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका शरीफ-Business

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका को उम्मीद, पाकिस्तान में
विज्ञापन

सहज तरीके से होगा सत्ता हस्तांतरण

एजेंसी
वाशिंगटन। अमेरिका ने शुक्रवार को उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान में राजनीतिक सत्ता हस्तांतरण बिना किसी परेशानी के सहज तरीके से होगा। पनामा पेपर्स मामले में नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट से प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद अमेरिका की ओर से यह बयान आया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद के लिए शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने वाले प्रश्न के जवाब में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम पाकिस्तानी संसद द्वारा अगले प्रधानमंत्री को चुनने के मामले में होने वाले सत्ता परिवर्तन सहज होने की उम्मीद कर रहे हैं।’ हालांकि अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने को उनका आंतरिक मामला बताया। गौरतलब है कि शरीफ का इस्तीफा उस वक्त आया है, जब अमेरिका के साथ पाकिस्तान के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं चल रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में आतंकी समूह हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई ना करने चलते पाकिस्तान को दी जाने वाली 350 मिलियन डॉलर की सहयोग राशि पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें