भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को जालंधर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके चलते सुबह 10 से रात 8 बजे तक 12 मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
शोभायात्रा की शुरुआत अली मोहल्ले के प्राचीन मंदिर से दोपहर दो बजे होगी, जो भगवान वाल्मीकि चौक, लवकुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक और सब्जी मंडी चौक से होती हुई वापस अली मोहल्ले पर समाप्त होगी। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान सुरक्षा, सफाई, पानी, मोबाइल टॉयलेट्स और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और शोभायात्रा में पूर्ण श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ भाग लें, ताकि उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
ये रास्ते आज रहेंगे बंद : भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से अली मोहल्ला रोड, लवकुश चौक (मिलाप चौक), भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक व पुरानी सब्जी मंडी चौक रोड।