नूंह। जिले में शनिवार को कोरोना के 12 नए संक्रमित सामने आए। एक मरीज स्वस्थ भी हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार को 22 मामले सामने आए ृथे। इनमें नूंह में 2, खेड़ी कंकर में एक, नल्हड मेडिकल कॉलेज में दो, गांगोली में एक, टांई में एक, अडबर में एक, नूंह खेड़ला में एक, फिरोजपुर झिरका में एक व उजीना में दो संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना के 96 एक्टिव मरीज है। जिले में अभी 3120 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग हर दिन लगभग 900 मरीजों की जांच कर रहा है। ये सैंपल आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना के 1834 मामले सामने आए हैं। इनमें 1707 मरीज ठीक हो गए हैं और 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 55,710 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 54,363 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। शेष 1347 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक लैब में भेजे गए 2,23,624 में से 2,18,089 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।