फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ ने रविवार को गांव बसईमेव के पहाड़ में दबिश देकर तस्करों के चंगुल से 12 गोवंशों को मुक्त कराया है। साथ ही 350 किलो मांस बरामद किया है। पुलिस को संदेह है कि ये गोमांस हो सकता है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी ताहिर निवासी गांव छपरा थाना पहाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
सीआईए-सीएस स्टाफ के प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह पुलिस ने बसईमेव के पहाड़ में दबिश दी और तस्करों के चंगुल 12 गोवंशों को मुक्त कराया है। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भागने लगे, लेकिन एक को दबोच लिया गया। इसकी पहचान ताहिर निवासी गांव छपरा थाना पहाड़ी के रूप में हुई। पुलिस को मौके पर 350 किलो मांस मिला है। संदेह है कि ये गोमांस हो सकता है। जल्द ही बाकी दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में गोकशी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। लोगों से अपील है कि वे आपराधिक गतिविधियों की खबर पुलिस को दें, ताकि पुलिस अपराध पर काबू पा सके।