फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर 12 चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही बरतने पर 12 चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। काम रुचि नहीं दिखाने, लापरवाही बरतने और विवेचनाओं को लंबित रखने पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने 12 चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस आयुक्त ने यह कार्रवाई तीनों जोन के पुलिस उपायुक्तों के साथ और समीक्षा बैठक के बाद की।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, आलोक सिंह ने मंगलवार को नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें चौकी प्रभारियों की कार्यशैली के संबंध में समीक्षा की गई। लाइन हाजिर किए गए चौकी प्रभारियों में 7 नोएडा, 2 सेंट्रल नोएडा और 3 ग्रेटर नोएडा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें थाना सेक्टर-20 के अशोक कुमार चौकी प्रभारी, सेक्टर-19, मनोज कुमार त्यागी चौकी प्रभारी गोलचक्कर, जयकिशोर गौतम चौकी प्रभारी हरौला,
हरवीर सिंह चाहर चौकी प्रभारी सेक्टर 127 थाना एक्सप्रेसवे, सेक्टर-49 थाने के प्रदीप कुमार चौकी प्रभारी सर्फाबाद, चंद्रकांत शर्मा चौकी प्रभारी सोरखा, कैलाश चंद चौकी प्रभारी सेक्टर 51, संजय सिंह पोनिया चौकी प्रभारी परीचौक थाना बीटा-2, सतेंद्र कुमार चौकी प्रभारी अजायबपुर थाना दादरी, कपिल बालियान चौकी प्रभारी नीमका थाना जेवर, नीलकांत चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र थाना सूरजपुर विकास यादव चौकी प्रभारी कस्बा थाना सूरजपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें