नूंह। जिले में लगातार पांचवें दिन यानी रविवार को भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज 12 है। वहीं, अभी 8191 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना लगभग 800 मरीजों की जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 5001 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 4872 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से जिले में 117 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 110263 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 102313 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 7950 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 281729 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 273928 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 97.40 फीसदी पहुंच गया है। जबकि संक्रमण दर 0.00 फीसदी है। जिले की मृत्यु दर 02.34 फीसदी है।