फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में मनाया जाएगा 11वां फाउंडेशन डे, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में रविवार को 11वां फाउंडेशन डे का आयोजन किया जाएगा। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह अवसर संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का जश्न है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के डिपार्टमेंट आफ मेडिकल एजुकेशन के मुख्य सचिव अमित घोष शामिल होंगे। डीन डाॅ. रंभा पाठक एनुअल कालेज रिपोर्ट पेश करेंगी। इसमें संस्थान की खास उपलब्धियों, एकेडमिक तरक्की, रिसर्च में योगदान, इंफ्रास्ट्रक्चर में डेवलपमेंट और कम्युनिटी आउटरीच की कोशिशों के बारे में बताया जाएगा। एक साल में इंस्टिट्यूट में किए गए एकेडमिक्स, रिसर्च और पेशेंट केयर को दिखाया जाएगा। इसमें योगदान देने वाली फैकल्टी को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें