फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: शिक्षक की पिटाई से 11वीं का छात्र हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती; परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

Sat, 28 Oct 2023 07:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

दादरी में जीटी रोड स्थित इंटर कॉलेज में दौलतराम कॉलोनी का छात्र 11वीं में पढ़ता है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को कॉलेज में लंच के समय छात्र ने खेल शिक्षक पर फब्तियां कसी थीं। जिससे नाराज शिक्षक ने कक्षा में पहुंचकर छात्र की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड स्थित इंटर कॉलेज में अभद्रता से नाराज खेल शिक्षक (पीटीआई) ने 11वीं के छात्र की पिटाई कर दी। पिटाई से बेहोश हुए छात्र को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में छात्र के परिजनों ने खेल शिक्षक के खिलाफ दादरी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दादरी में जीटी रोड स्थित इंटर कॉलेज में दौलतराम कॉलोनी का छात्र 11वीं में पढ़ता है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को कॉलेज में लंच के समय छात्र ने खेल शिक्षक पर फब्तियां कसी थीं। जिससे नाराज शिक्षक ने कक्षा में पहुंचकर छात्र की पिटाई कर दी। छात्र के बेहोश होने पर कॉलेज के अध्यापकों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र को होश आने के बाद अस्पताल में परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया गया। बाद में छात्र की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है। 

छात्र के साथ मारपीट से नाराज परिजन ने दादरी कोतवाली ले जाकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी खेल शिक्षक का कहना है कि छात्र के शरारत करने पर नाम काटने की चेतावनी दी गई थी। मानसिक दबाव की वजह से छात्र बेहोश हो गया। उसे तुरंत ही इलाज के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। छात्र अब ठीक है। उन्होंने पिटाई के आरोपों से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें