फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाराणसी में दम दिखाएंगे जिले के 117 स्केटिंग खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 27 से 29 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के 117 रोलर स्केटिंग खिलाड़ी वाराणसी में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। चयनित खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके परिवारों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24 और 25 अक्तूबर को तीसरी जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और स्केटिंग अकादमियों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-6 से अंडर-19 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी गति, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले 117 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद : ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब वाराणसी में गौतम बुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले के लिए बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में रोलर स्केटिंग को बढ़ावा देना और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना था।
विज्ञापन

रॉयल स्पीड स्केटिंग अकादमी रही अव्वल : चैंपियनशिप में सभी आयु वर्गों और स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अकादमियों की ओवरऑल रैंकिंग भी घोषित की गई। इसमें नोएडा की रॉयल स्पीड स्केटिंग अकादमी ने 151 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। स्पोर्ट्स ट्रूप्स अकादमी, नोएडा 119 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स अकादमी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने 92 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेजबान ग्रेनो स्केटिंग अकादमी ने भी प्रतियोगिता में 96 अंक हासिल किए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अब जिले के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें