फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना लेकर जा रहे दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों को लाठी, डंडों और फावड़े से पीटा
विज्ञापन

तावडू। नगर के जीसी मॉडल स्कूल के पास काम कर रही महिलाओं का खाना लेकर जा रहे दो युवकों के साथ अज्ञात चार पांच लोगों द्वारा लाठी, डंडे और फावड़े से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों युवकों को गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मामूली कहासुनी में दोनों युवकों क े साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित आसू निवासी गांव रावल्की थाना पुन्हाना ने बताया कि वह और उसका साढू जलालुदीन पुत्र इस्सर निवासी गांव खेडा थाना नूंह अपने ससुराल गांव शिकारपुर थाना तावडू आए हुए थे। उनकी रिश्तेदार महिलाएं बुधवार को तावडू बिलासपुर रोड पर जीसी मॉडल स्कूल के पास सरसों की कटाई के लिए गई हुई थी। पीड़ित के मुताबिक करीब चार बजे वह बाइक पर बाजार से कुछ खाना लेकर महिलाओं को देने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक खेत में खडे़ पशुओं के हरे चारे में बाइक का टायर उतर गया। इससे वहां मौजूद दो अज्ञात युवकों ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने व शोरशराबा होने पर कई और लोग मौके पर आ गए। आरोप है कि सभी ने लाठी डंडे और फावड़े आदि से उनपर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के मुताबिक बेहोशी की हालत में एंबुलेंस चालक ने उन्हें उपचार के लिए नगर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। तावडू चौकी प्रभारी का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। पीड़ित पक्ष की ओर से भी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें