मुरादाबाद सहित सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...
फोटो----
सामाजिक परिवर्तन और उत्थान के सहयोगी
को भी मिलेगा सम्मान: स्मृति ईरानी
- इंडिया एक्सपो मार्ट में हुआ ईपीसीएच का 22वां हैंडीक्रॉफ्ट एक्सपोर्ट अवार्ड
- वर्ष 2015-16 के 70 और 2016-17 के 66 प्रदर्शकों को मिला अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में मंगलवार रात द एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्रॉफ्ट (ईपीसीएच) का 22वां हैंडीक्रॉफ्ट एक्सपोर्ट अवार्ड समारोह आयोजित हुआ। जहां हस्तशिल्प उद्योग के कुल 136 प्रदर्शकों को अलग-अलग श्रेणी में अवार्ड दिया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टमटा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
स्मृति ईरानी ने अवार्ड प्राप्त करने वाले सभी प्रदर्शकों और उनके परिवार के साथ-साथ ईपीसीएच को बधाई दी। कहा कि हस्तशिल्प उद्योग के अलावा जो सामाजिक परिवर्तन और उत्थान में सहयोग कर रहे हैं, उनको भी इस मंच से सम्मानित किया जाएगा। उद्योग से जुड़े कारीगरों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। इसकी शुरुआत मुरादाबाद से हो चुकी है। साथ ही कारीगरों के बच्चों के लिए भी ईपीसीएच कार्य कर रहा है, जो बच्चे 12वीं पास कर चुके हैं, उनको डिप्लोमा कराया जा रहा है।
उन्हाेंने बताया कि ईपीसीएच का परिवार बढ़ता जा रहा है। इस समय 11 हजार सदस्य हैं। इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। अप्रैल से दिसंबर के बीच नौ प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। हस्तशिल्प उद्योग में महिलाओं को विशेष दर्जा दिया गया है। इसी उद्देश्य से वुमेन एंटरप्रेन्योर्स अवार्ड शुरू किया गया है। ईपीसीएच के सीईओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शकों के अलावा कुछ विशेष अवार्ड भी दिए गए हैं। प्रदर्शक विनोद खन्ना को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया। डॉ. एएम सिंह, विशाल ढींगरा, रूमा देवी और नजमुल इस्लाम को विशेष प्रशस्ति अवार्ड दिया गया।
--------
मुरादाबाद के 27 प्रदर्शकों को अवार्ड
ईपीसीएच ने विभिन्न श्रेणी में 136 प्रदर्शकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इनमें 27 मुरादाबाद के प्रदर्शक हैं। वर्ष 2015-16 के लिए हाईलैंड एक्सपोर्ट, एलेन एक्सपोर्ट व वीनस इंडिया को टॉप एक्सपोर्ट अवार्ड, एलिम एक्सपोर्ट, इमेज आईएनसी, पैरामाउंट होम्स कलेक्शन, डिजाइनको और पैरागन मैटल इंडस्ट्रीज को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, आरआर ओवरसीज को एक्सीलेंट एक्सपोर्ट ग्रोथ, डिजाइनको को रीजनल अवार्ड, किशोरीजी एक्सपोर्ट को एक और डिजाइनको को दो श्रेणी में प्लेटिनम परफॉर्मर सर्टिफिकेट का अवार्ड दिया गया। वहीं, वर्ष 2016-17 के लिए किशोरीजी एक्सपोर्ट, डिजाइनको और वीनस को टॉप एक्सपोर्ट अवार्ड, नोदी एक्सपोर्ट, इमेज आईएनसी, दिवान एंड संस, पैरागन मैटल इंडस्ट्रीज को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, एल्मि एक्सपोर्ट, डिजाइनको, अनुराज एक्सपोर्ट व एसएजी न्यू लुक को एक्सीलेंट एक्सपोर्ट ग्रोथ और डिजाइनको को रीजनल अवार्ड मिला।
---------
महिलाओं को भी मिला विशेष सम्मान
इस बार ईपीसीएच ने महिलाओं को भी विशेष सम्मान दिया है। वर्ष 2015-16 के लिए नॉर्थ रीजन में क्राफ्टेक इंडिया, सेंट्रल में शर्मा इंटरनेशनल, साउथ में बी आनंद एंड को., नॉर्थ वेस्टर्न रीजन में ग्लोबल आर्ट एक्सपोर्ट को वूमेन एंटरप्रेन्योर अवार्ड दिया गया, जबकि वर्ष 2016-17 में क्रॉफ्टेक्स इंडिया, एल्मि एक्सपोर्ट, बी. आनंद एंड को., रोमा इंटरनेशनल और ग्लोबल आर्ट एक्सपोर्ट को अवार्ड दिया गया।