फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुलेगा कट, लेकिन जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं खुलेगा सेक्टर-18 का कट, लेकिन जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

कट खोलने से ट्रैफिक पुलिस का इनकार, प्राधिकरण को पत्र लिख इंजीनियरिंग में बदलाव को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर के सबसे बड़े बाजार में प्रवेश का एक रास्ता बंद होने से नाराज व्यापारियों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अंडरपास के पास बढ़ते जाम को ध्यान में रख कट नहीं खोला जाएगा। सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत फिल्म सिटी से अंडरपास तक रोड इंजीनियरिंग पर काम किया जाएगा। पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस ने जीआईपी मॉल के सामने फुटओवर ब्रिज के पास बाजार में प्रवेश करने वाली सड़क को बंद कर दिया था। उनका कहना है कि इस सड़क के जरिये बाजार के अंदर से आने वाले वाहन रास्ता बाधित कर देते हैं, जिससे सुबह-शाम अंडरपास से लेकर मॉल ऑफ इंडिया तक वाहनों की रफ्तार थम जाती है। इसी को ध्यान में रख कट बंद किया था, जिसके बाद स्थिति कुछ बेहतर हुई है। इस मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर रोड इंजीनियरिंग में बदलाव करने को कहा है। मसलन, मॉल ऑफ इंडिया से पहले अट्टा पीर की तरफ जाने वाली सड़क पर लगा ओवर हाइट बैरियर पीछे शिफ्ट किया जाएगा। मॉल ऑफ इंडिया के गेट नंबर छह और सेंटर स्टेज मॉल की ग्रीन बेल्ट को काटकर सड़क चौड़ी की जाएगी, ताकि अंदर की तरफ से आने वाले वाहन आसानी से बायीं ओर मुड़ सकें। गुरुद्वारे के सामने सड़क पर लगे पोल को भी हटाया जाएगा। काम जल्द शुरू किया जाएगा।

सेक्टर-18 का कट फिलहाल खोलने की योजना नहीं है। इसके खुलने से यातायात व्यवस्था बाधित होती है। बाजार में प्रवेश के कई रास्ते हैं, जिनका प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक


पर्थला पर डायवर्जन की तैयारी
नोएडा। पर्थला गोल चक्कर पर एक और डायवर्जन की तैयारी है। सेक्टर-71 से किसान चौक के बीच वाहन चालक सीधी आवाजाही नहीं कर सकेंगे। सेक्टर-71 से किसान चौक की तरफ जाने के लिए पर्थला चौक से बायीं ओर मुड़कर एफएनजी पर छिजारसी की ओर बने यू-टर्न से वापस आना होगा। इसी तरह किसान चौक से सेक्टर-71 की ओर आने वाले वाहनों को पर्थला चौक से बायीं ओर मुड़कर एफएनजी पर सोरखा की तरफ जाकर यू-टर्न लेकर वापस आना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें