फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे और कपड़े पर पाबंदी का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
काले झंडे और कपड़े पर पाबंदी का जताया विरोध
विज्ञापन

गुरुग्राम। 19 नवंबर को सुल्तानपुर गांव में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में काले झंडे या काले कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध के चलते शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की युवा इकाई ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर ज्ञापन के साथ काला कुर्ता दिया।
पीएम मोदी की रैली में सुरक्षा के मद्देनजर काले कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी की घोषणा की गई है। शनिवार को आप की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया। पार्टी के संगठन सचिव जगबीर कादयान और युवा अध्यक्ष रुस्तम के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। हालांकि जिला उपायुक्त के उपस्थित नहीं रहने पर तहसीलदार दलबीर सिंह को ज्ञापन के साथ उनके माध्यम से पीएम को उपहार स्वरूप काला कुर्ता भी सौंपा। युवा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली में आप कार्यकर्ता देश में बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मंशा के चलते प्रशासन ने पीएम के सामने किसी प्रकार के विरोध को रोकने के लिए रैली में काले झंडे या काले कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें