बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
नूंह। स्वच्छ भारत मिशन की टीम लीडर नीतू की अध्यक्षता में नूंह के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के स्कूली बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा जिले में स्वच्छ भारत मिशन चलाया हुआ है। इस मौके पर नगरपालिका द्वारा जिले में साफ अभियान व स्कूली बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा स्कूली बच्चों को पॉलिथीन का प्रयोग न करके बल्कि कपड़े के थैले का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि नगरपालिका सभी वार्डों व मुख्य स्थानों से जल्द ही डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करना शुरू करेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों, प्रतिष्ठानों, होटल से निकलने वाले कूड़ा का उचित निदान के लिए नगरपालिका का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इस स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के विभिन्न कंपोनेटस को जमीनी स्तर पर लागू करने की चर्चा की गई। कूड़े को अलग-अलग करना तथा इससे जैविक खाद बनाना इत्यादि विषयों पर चर्चा किए गए। इसी कड़ी में स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
फोटो- बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाते अध्यापक।