पीपी
स्वास्थ्य विभाग और अमर
उजाला के कार्यक्रम कल
- विश्व मधुमेह दिवस पर लोगों को किया जाएगा जागरूक
नोएडा। 14 नवंबर को विश्व मधुमेह (डायबटीज) दिवस के रूप में मनाया जाता है। सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग लोगों में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इनमें अमर उजाला फाउंडेशन सहभागी बनेगा। अमर उजाला, एनएचएम और डब्ल्यूडीएफ के सौजन्य से उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 75 जिलों और ब्लॉकों में मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अमर उजाला इन कार्यक्रमों का मीडिया पार्टनर है। इस दौरान रैली, पोस्टर, बैनर व सेमिनार आदि के जरिये लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को मधुमेह के खतरे, बचाव एवं परेशानियों के बारे में बताया जाएगा। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मधुमेह दिवस के लिए तैयारियों में लगा हुआ है। इस अवसर पर मोरना सेक्टर-35 स्थित हायर सेंकेंडरी स्कूल से रैली भी निकाली जाएगी।