फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की तलाश में भटकते रहे एचएसएससी ग्रुप डी के परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की तलाश में भटकते रहे एचएसएससी ग्रुप डी के परीक्षार्थी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के ग्रुप डी में शनिवार को 42 केंद्रों पर 28 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण सभी केंद्रों पर पुलिस के बंदोबस्त करने पड़े। परीक्षा के बाद अपने घर जाने के लिए परीक्षार्थी शनिवार को रोडवेज की बसें नहीं मिलने से पूरे दिन बस स्टैंड परिसर में भटकने को मजबूर हुए। डिपो से बसें कम चलने के कारण कई परीक्षार्थियों को बस स्टैंड परिसर में ही रात बितानी पड़ी। वहीं रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों के लिए कोई अलग से विशेष बसें नहीं चलाई गईं, जबकि प्रदेश के अन्य डिपो से परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसें चलाई गई थीं।
हजारों की संख्या में दूसरे जिलों से परीक्षार्थी गुरुग्राम में परीक्षा देने के लिए आए हुए हैं। यह परीक्षा दो शिफ्टों में ली जा रही है। एक शिफ्ट में दोपहर एक बजे परीक्षा समाप्त होते ही बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। समय पर बसें नहीं मिलने के कारण परीक्षार्थी पूरा दिन बस स्टैंड परिसर में ही बसों के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ज्यादातर परीक्षार्थी हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी आदि जिलों से आए हुए थे, जबकि इस रूट पर रोडवेज डिपो की सिर्फ नाममात्र ही बसें चलती हैं। ग्रुप डी की परीक्षा देने के लिए हिसार से आए सुशील कुमार, शंकर, संदीप, कुलदीप आदि ने बताया कि हिसार डिपो से परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसें चलाई गई थीं, जिस कारण उन्हें यहां आने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन गुरुग्राम में विशेष बसें चलाने का प्रबंध नहीं किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें