फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर बसें चलने से यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार पर बसें चलने से यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

गुरुग्राम। पिछले 18 दिनों से निजी बसों का विरोध कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने हाईकोर्ट का आदेश मानते हुए शनिवार से हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया है। दिवाली के मद्देनजर रोडवेज की बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारी शनिवार को सुबह गेट मीटिंग कर ड्यूटी पर लौटेंगे। वहीं शुक्रवार को ज्यादा बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि सरकार की ओर से रोडवेज बेड़े में शामिल की जा रही 720 निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 16 अक्तूबर से 18 दिन तक लगातार हड़ताल पर चल रहे थे। शुक्रवार को हाईकोर्ट में चार बार हुई सुनवाई के दौरान आदेश दिया गया कि रोडवेज कर्मचारी शनिवार को सुबह दस बजे तक हड़ताल को समाप्त कर वापस काम पर लौटते हैं, तो उन पर दर्ज सभी केस वापस हो जाएंगे और सस्पेंड किए गए कर्मचारियों का बहाल कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश की पालना करते हुए सभी रोडवेज नेताओं ने सुबह दस बजे हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान
16 अक्तूबर से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के कारण रोडवेज विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। आम दिनों में करीब 14 लाख रुपये एक दिन में राजस्व की आमदनी होती थी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें