फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्थीरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्थीरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, सर्वे शुरू
विज्ञापन

गुरुग्राम। डिप्थीरिया से बादशाहपुर की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। बाल रोग विशेषज्ञ और अन्य डॉक्टरों की एक टीम एंबुलेंस के साथ संवेदनशील इलाकों में भेजी गई है। यह टीम इलाकों में सर्वे कर सैंपल इकट्ठे करेगी जिसके बाद उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर जांच रिपोर्ट में किसी में भी डिप्थीरिया के लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत इलाज मुहैया करवाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह टीम मुख्य तौर पर नूंह के सटे राचयपुर, जाखोपुर, लाखुवास, नुनहेड़ा, संचोली, सतलाका, बिलाका, बाघिंकी, पथरेडी व पंचगांव आदि क्षेत्रों में सर्वे करेगी। यहां अधिकांश आबादी बाहर से आकर बसी है। ऐसे में उनके बच्चों का पूरा टीकाकरण नहीं हो पाता और उनमें इन बीमारियों के होने का ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि इसके अलावा सभी शहरी व ग्रामीण प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर तैनात मेडिकल अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे करवा डिप्थीरिया के मरीजों की पहचान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें