फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ पर प्राधिकरण ने लोगों से मांगी आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में शौच से मुक्त पर प्राधिकरण ने लोगों से मांगी आपत्ति
विज्ञापन

नोएडा। शहर को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने के लिए प्राधिकरण कवायद कर रहा है। शहर में नये व पुराने मिलाकर कुल 25 सार्वजनिक शौचालय, 33 सामुदायिक शौचालय, 11 सुलभ शौचालय विभिन्न सेक्टरों में चल रहे हैं। इसके अलावा 35 सार्वजनिक शौचालय और 18 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा सेक्टरों व गांवों में 27 व्यक्तिगत शौचालय निर्मित हो चुके हैं। वहीं, 5 व्यक्तिगत शौचालय निर्माणाधीन हैं। जिन्हें 25 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ओडीएफ प्रोटोकाल गाइडलाइंस के अनुसार, खुले में शौच वाले स्थलों के 500 मीटर परिधि के भीतर अधिकांश शौचालय आ रहे हैं जहां परिधि में नहीं आ रहे हैं वहां प्री-फैब्रिकेटेड शौचालयों की स्थापना की जा रही है। यहां 500 मीटर की परिधि में शौचालयों के आने के बाद शहर को खुले में शौच से मुक्त माना जाएगा। इस दौरान अगर किसी को आपत्ति है तो वह सात दिन के भीतर प्राधिकरण को अवगत करा सकता है। सेक्टर-39 जन स्वास्थ्य विभाग के ओडीएफ कंट्रोल रूम में अपील कर सकता है। अगर कोई आपत्ति नहीं आती है तो शहर को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें